Home विज्ञान प्रश्नोत्तरी जी.के पीडीएफ डाऊनलोड विज्ञान प्रश्नोत्तरी (301 to 350)
विज्ञान प्रश्नोत्तरी (301 to 350)
'मिल्क ऑफ़ मैग्निशिया' क्या होता है? --- मैग्नीशियम हाइड्रॉक्साइड
निम्न में से कौन-सी अश्रु गैस है? --- क्लोरोपिक्रिन
निम्न में से कौन वायु को सबसे अधिक प्रदूषित करता है? --- कार्बन मोनोक्साइड
कोई भी गैस निम्न स्थिति में आदर्श गैस के रूप में व्यवहार करती है? --- निम्न दाब और उच्च ताप
निम्नलिखित में से किसमें एन्जाइम्स नहीं पाए जाते हैं? --- विषाणु
एडवर्ड जेनर ने किसकी खोज की थी? --- चेचक का टीका
एड्स होने का क्या कारण है? --- T-4 लिम्फोसाइट्स की कमी
एड्स वायरस क्या होता है? --- एक सूची आर.एन.ए.
शैवालों की कोशिका भित्ति किस पदार्थ की बनी होती है? --- सेल्यूलोज
लाल सागर का लाल रंग निम्नलिखित में से किसकी उपस्थिति के कारण होता है? --- शैवाल
गलगण्ड रोग से कुछ समुद्री खरपतवार खाने से बचा जा सकता है, क्योंकि इसमें पाया जाता है --- -आयोडीन
पेनीसिलीन की खोज किसने की थी? --- अलेक्ज़ेण्डर फ्लेमिंग ने
लाइकेन निम्न में से किसके सूचक होते हैं? --- वायु प्रदूषण के
कुनैन किससे प्राप्त होता है? --- सिनकोना से
फूलगोभी का खाने योग्य भाग कौन-सा होता है? --- पुष्पक्रम
सामान्यत: अंकुरण के लिए किसकी आवश्यकता नहीं होती है? --- प्रकाश
'तना काट' आमतौर पर किसके प्रवर्धन के लिए प्रयोग किया जाता है? --- गन्ना
नारियल का खाने योग्य भाग कौन-सा होता है? --- भ्रुणपोष
आम के पौधे का वानस्पतिक नाम क्या है? --- मेन्जीफेरा इण्डिका
निषेचन क्रिया क्या है? --- एक नर युग्मक का अण्डाणु से संयोजन
संसार का सबसे बड़ा पुष्प कौन-सा है? --- रेफ्लेसिया
जीवनचक्र की दृष्टि से पौधे का सबसे महत्त्वपूर्ण अंग कौन-सा है? --- पुष्प
मानव शरीर में रक्त का शुद्धीकरण कहाँ पर होता है? --- वृक्क में
सफ़ेद रक्त कण (W.B.C.) का मुख्य कार्य क्या है? --- रोग प्रतिरोधक क्षमता धारण करना
राजस्थान में ताँबे का विशाल भण्डार किस क्षेत्र में स्थित है? --- खेतड़ी क्षेत्र में
भारत की प्रमुख धान्य फ़सल कौन-सी है? --- चावल
पत्तियों के दो मुख्य कार्य होते हैं --- -प्रकाश संश्लेषण व वाष्पोत्सर्जन
डॉक्टर, चित्रकार, शिल्पकार आदि के द्वारा उपयोग किये जाने वाले कैल्सियम सल्फ़ेट का लोकप्रिय नाम क्या है? --- प्लास्टर ऑफ़ पेरिस
सोने के आभूषण बनाते समय उसमें कौन-सी धातु मिलायी जाती है? --- ताँबा
निम्नलिखित में से सबसे भारी धातु कौन-सी है? --- ओस्मियम
निम्न में से आग बुझाने वाली गैस कौन-सी है? --- कार्बन डाइऑक्साइड
रात्रि में पेड़ के नीचे सोना हानिकारक होता है, क्योंकि पेड़ छोड़ते हैं --- -कार्बन डाइऑक्साइड
मानव शरीर में प्रचुर मात्रा में कौन-सा तत्व होता है --- -ऑक्सीजन
टमाटर सॉस में पाया जाता है --- -ऐसीटिक अम्ल
'बायोलॉजी' के जन्मदाता के रूप में किसे जाना जाता है? --- अरस्तू
किस पौधे का फल भूमि के नीचे पाया जाता है? --- मूंगफली
कोशिका को एक निश्चित रूप कौन प्रदान करती है? --- कोशिका भित्ति
पत्तियों को हरा रंग किसके द्वारा प्राप्त होता है? --- क्लोरोप्लास्ट
राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी संस्थान कहाँ स्थित है? --- नागपुर में
'भूरी क्रांति' किससे संबंधित है? --- उर्वरकों के उत्पाद से
मादा पशुओं में बच्चे पैदा होते समय कौन-सा हॉर्मोन अधिक सक्रिय होता है? --- ऑक्सीटोसिन
भारत का कौन-सा राज्य 'एशिया की अण्डे की टोकरी' के नाम से जाना जाता है? --- आन्ध्र प्रदेश
"भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान" कहाँ स्थित है? --- बरेली
'लाल क्रांति' किससे संबंधित है? --- माँस उत्पादन से
मुर्गियों की सबसे ख़तरनाक बीमारी कौन-सी है? --- रानीखेत
दूध का घनत्व किस यंत्र की सहायता से ज्ञात किया जाता है? --- लैक्टोमीटर
भारत में सर्वाधिक पशुधन किस राज्य में पाया जाता है? --- उत्तर प्रदेश
निम्नलिखित में से किसके दूध में वसा की सर्वाधिक मात्रा पायी जाती है? --- रेण्डियर
'गरीबों की गाय' के नाम से किसे जाना जाता है? --- बकरी
दुधारु गाय की मुख्य पहचान क्या होती है? --- अयन पूर्ण विकसित होता है।,दुग्ध नलिका उभरी रहती है।,दुग्ध नलिका टेढ़ी-मेढ़ी होती है।
भारत में सबसे ज़्यादा बकरियाँ किस राज्य में पायी जाती है? --- उत्तर प्रदेश
0 Comments